Details

जीवन परिचय

22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में उनका जन्म हुआ था। 16 वर्ष की उम्र तक उन्होंने अपनी शिक्षा अपने ननिहाल गुजरात के मनसा में ग्रहण की जिसके बाद उनका परिवार गुजरात बस गया। बचपन से ही उन्हें देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले नायकों की गौरव गाथाएं बेहद प्रिय थीं और वह हमेशा ही देश के लिए भी समर्पित होकर कुछ करना चाहते थे। वह विशेष तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बेहद प्रभावित थे और अहमदाबाद में ही सक्रिय रूप से संघ में शामिल हो गए थे। इस एक कदम से उनके जीवन की दिशा ही बदल गई और वह भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में आगे बढ़ने लगे

यात्रा

  • 1964-22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में जन्म

    अमित शाह का जन्म 1964 में मुंबई के एक संपन्न गुजराती परिवार में हुआ था। उनकी माता का नाम श्रीमती कुसुमबेन और पिता का नाम अनिलचन्द्र शाह है। 16 वर्ष की उम्र तक उन्होंने अपने मामा के घर मनसा में रहकर ही शिक्षा ग्रहण की थी। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका परिवार अहमदाबाद में बस गया। बचपन से ही वह अपने देश को आगे बढ़ाने के और मातृभूमि की सेवा के कार्य में जुटने का सपना देखते थे।

  • 1980- वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बन गए।

    1980 में, महज 16 वर्ष की उम्र में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से काफी प्रभावित हुए और संघ की विद्यार्थी वर्ग के कार्यकर्ता बन गए और कई गतिविधियों में हिस्सा लेने लगे।

  • 1982- संयुक्त सचिव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) - गुजरात

    अपनी सक्रियता और कर्मठता के आधार पर उन्हें 1982 में गुजरात प्रांत का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का संयुक्त सचिव बना दिया गया।

  • 1987- भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)में शामिल हुए

    1987 में श्री अमित शाह भारतीय जनता युवा मोर्चा में शामिल हुए और यहीं से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। श्री अमित शाह ने युवा मोर्चा में कई अहम कार्य किए हैं।

  • 1989-सचिव, भाजपा, अहमदाबाद शहर, गुजरात

    श्री अमित शाह को 1989 में अहमदाबाद शहर का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने राम जन्मभूमि और एकता यात्रा के प्रचार का कार्य बेहद कुशलता से किया। अमित शाह की भेंट श्री लालकृष्ण आडवाणी से तब हुई जब आडवाणी जी ने गांधीनगर से लोक सभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। 2009 में पहली बार अमित शाह जी ने श्री आडवाणी के चुनावी संयोजक की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वाह किया था।

  • -1995-अध्यक्ष, गुजरात राज्य वित्त महामंडल

    1995 में श्री अमित शाह गुजरात स्टेट वित्तिय कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष बने। इस दौरान न केवल कॉर्पोरेशन कर्ज से बाहर आ गया बल्कि 214 प्रतिशत मुनाफा भी कमाया। अमित शाह जी के नेतृत्व में पहली बार कॉर्पोरेशन ने लीश खरीद तरीके का उपयोग किया औऱ वर्किंग कैपिटल लोन एवं ट्रक लोन भी इस दौरान आये।

  • 1997- राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष - भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)

    अपने राजनीतिक सक्रियता और कर्मठता के बल पर श्री अमित शाह जी को 1997 में भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया।

  • 1997-विधायक, सरखेज और नारनपुरा निर्वाचन क्षेत्र (1997 से 2017)

    1997 में गुजरात की सरखेज विधानसभा सीट से पहली बार श्री अमित शाह को भाजपा के प्रत्याशी को तौर पर खड़ा किया गया और उन्होंने भारी वोटों से जीत दर्ज की थी। उनके निर्वाचन क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर चुनाव में उनके जीतने के मार्जिन वोटों में इजाफा हुआ करता था।

  • 1998- राज्य सचिव, गुजरात भाजपा

    शानदार सांगठनिक प्रदर्शन के चलते उन्हें 1998 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात इकाई का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।

  • 1999-गुजरात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष

    एक साल बाद ही 1999 में श्री अमित शाह को भारतीय जनता पार्टी की गुजरात इकाई के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

  • 2000- अध्यक्ष, अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कॉर्पोरेटिव बैंक

    मात्र 36 वर्ष की आयु में श्री अमित शाह अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कॉर्पोरेटिव बैंक के युवा अध्यक्ष बन गए। बेहद कम अवधि में न केवल बैंको को 20.28 करोड़ रुपये के घाटे से उबारा बल्कि 10 प्रतिशत मुनाफा भी कमाया।

  • 2001- राष्ट्रीय संयोजक, कॉर्पोरेटिव विंग, बीजेपी

    2001 में श्री अमित शाह को भारतीय जनता पार्टी के कॉर्पोरेटिव विंग का राष्ट्रीय संयोजक बनाया। अमित शाह जी ने इस जिम्मेदारी को बाखूबी निभाया, यहां तक कि कई लोग उन्हें कॉर्पोरेटिव आंदोलन का जनक भी कहते हैं।

  • 2002- मंत्री, गुजरात सरकार

    2002 में श्री अमित शाह पहली बार मंत्री बने और गृह, विधि एवं एक्साइज, ट्रैफिक जैसे अहम मंत्रालय संभाले।

  • 2006- अध्यक्ष, गुजरात शतरंज एसोसिएशन

    2006 में श्री अमित शाह गुजरात शतरंज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने। इसी समय गुजरात में नेशनल बी नामक राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन शुरू कराया गया।

  • 2009- अध्यक्ष, सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ क्रिकेट एसोसिएशन, अहमदाबाद उपाध्यक्ष, गुजरात स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन

    2009 में अमित शाह जी को अहमदाबाद सेंट्रल बोर्ड ऑफक्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष और गुजरात स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का उपाध्यक्ष बनाया गया।

  • 2010- फर्जी एनकाउंटर केस

    देश में राजनीतिक उथल-पुथल के चलते श्री अमित शाह को 2010 में फर्जी एनकाउंटर केस में जेल भेजा गया। 2015 में विशेष सीबीआई अदालत ने मौजूदा कार्यवाही को राजनीतिक साजिश करार देकर श्री अमित शाह को बरी कर दिया।

  • 2013- राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा

    अपने कुशल नेतृत्व के दम पर श्री अमित शाह 2019 के आम चुनावों से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और उत्तर प्रदेश की कमान संभाली जहां 80 सांसद थे। बीजेपी ने 2014 के लोक सभा चुनावों में 80 में से 73 सीटों पर जीत हासिल की थी।

  • 2014- अध्यक्ष, गुजरात राज्य क्रिकेट संघ

    2014 में श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात अमित शाह जी गुजरात स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष बने और उनके प्रयासों से मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम दुनिया का सबसे आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

  • 2014 - राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा

    उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता को देखते हुए महज 49 वर्ष के अमित शाह को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भारतीय जनता पार्टी की कमान सौंप दी और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। वे पार्टी के सबसे कम उम्र में अध्यक्ष बनने वाले नेता भी हैं।

  • 2016 - ट्रस्टी, श्री सोमनाथ मंदिर, गुजरात

    2016 में श्री अमित शाह सोमनाथ मंदिर के ट्रस्टी बन गए। आदि ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव मंदिर प्रतिष्ठित 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं वरिष्ठ नेता श्री लाल कृष्ण आडवाणी भी यहां के ट्रस्टी हैं।

  • 2016 - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में फिर से चुने गए

    24 जनवरी, 2016 में श्री अमित शाह को दोबारा भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व और अध्यक्षता में पार्टी बेहद कुशलता से आगे बढ़ रही है।

  • 2017 - संसद सदस्य (राज्य सभा)

    2017

    श्री अमित शाह को गुजरात से राज्य सभा सांसद चुना गया।