एक देश, एक टैक्स यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के चार से दो स्लैब कर 140 करोड़ देशवासियों को देवारी तिहार में बड़ी राहत दी है।
एक देश, एक टैक्स
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के चार से दो स्लैब कर 140 करोड़ देशवासियों को देवारी तिहार में बड़ी राहत दी है।
जीएसटी काउंसिल ने पुराने जीएसटी में रिफॉर्म कर बड़े बदलावों को मंजूरी दी। वस्तु और सेवाओं में अब केवल दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत लगेगा। वहीं 12 प्रतिशत और 18 प्रतिशत का स्लैब खत्म हो गया है। जीएसटी काउंसिल में यह फैसला सर्वानुमति से हुआ है।
आजाद भारत का ये सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म है, ये देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती प्रदान करेगी। टैक्स देने वालों की संख्या और राशि में बढ़ोतरी होगी। वस्तुओं के दाम कम होने से उपभोग बढ़ेगा और उद्योग व्यापार में बढ़ोतरी होगी।
पूरे देश में दो स्लैब वाला जीएसटी 22 सितंबर से लागू होगी। इस नई जीएसटी में किसानों एवं महिलाओं को राहत मिली है। दैनिक उपयोग के चीज में जीएसटी 18 से 5 एवं घरेलू समानों में 12 से 5 प्रतिशत किया गया है। कुल 35 उत्पादों पर अब जीएसटी नहीं लगेगा, छात्रों को राहत देते हुए एक्सरसाइज बुक, ग्राफ बुक, रबर इरेजर, लेबोरेटरी नोटबुक और अन्य नोटबुक्स पर शून्य टैक्स होगा। कई जीवन रक्षक दवाओं एवं चिकित्सा उपकरणों पर पहले 12 प्रतिशत जीएसटी लगता था, जिसे अब शून्य कर दिया गया है।
टैक्स रिफॉर्म के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी बधाई एवं शुभकामनाएं।
पत्रकार वार्ता में बिल्हा के वरिष्ठ विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर जी, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल जी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
