दीपक बैज के बयान पर बोले विकास मरकाम
 
कांग्रेस शासन में जब आदिवासियों के हक छीने जा रहे थे तब आप गांधी परिवार की चाटुकारिता में व्यस्त थे:विकास मरकाम
 
दीपक बैज जी सवाल करने से पहले आपको शर्म आनी चाहिए- विकास मरकाम
 
जनता ने दीपक बैज और उनके नेतृत्व को बार बार नकारा :विकास मरकाम
 
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमिटी चीफ दीपक बैज ने वनमंत्री केदार कश्यप को लेकर बयान दिया जिस पर भाजपा एस टी मोर्चा के अध्यक्ष विकास मरकाम ने बयान जारी करते हुए जोरदार हमला बोला. विकास मरकाम ने कहा कि इधर उधर की बात न कर तू सीधा ये बता तेरा काँरवा आखिर लुटा क्यों? 
दीपक बैज जी मैं आपसे  पूछना चाहता हूं जिस समय आपकी सरकार थी आप कहाँ थे. उन्होंने आपकी ही सरकार ने आदिवासियों के 32% आरक्षण को  के पी खांडे के माध्यम से खत्म करने का प्रयास किया. आपकी ही सरकार थी ज़ब स्थानीय भर्ती में जशपुर और बस्तर के युवाओं को छूट मिलती थी उसे खत्म करने का काम किया गया।
 
मरकाम ने आगे कहा कि आपकी ही सरकार थी जब हरा सोना कहें जाने वाले तेन्दु पत्ता की खरीदी नहीं हुई और न ही भूपेश शासन में आदिवासियों को तेन्दु पत्ता की बोनस राशि मिला। 
 
दीपक बैज जी मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आपकी ही सरकार थी जब बस्तर में धर्मान्तरित आदिवासियों ने मूल आदिवासियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा तब आप कहाँ छिपे थे?
 
भाजपा नेता विकास मरकाम ने कहा आपने आज जिनके ऊपर आरोप लगाया है वही केदार कश्यप हैं जिन्होंने आदिवासियों के 32% आरक्षण के लिये लड़ाई लड़ी. वही नेता हैं जिन्होंने आदिवासियों के हित  में तेन्दु पत्ता खरीदी के लिये धरना प्रदर्शन किया।
 
वन मंत्री केदार कश्यप जी ही मूल आदिवासियों के अधिकार और रक्षा के लिये खड़े थे आप तो कांग्रेस शासन में कहाँ छिपे थे कोई नहीं जानता।
 
जहाँ तक मैं जानता हूं आप ईसाई मिशनरियों के चंगुल में फंसे थे आप चर्च के उद्घाटन में जाया करते थे. 
 
दीपक बैज जी ज़ब आप विधानसभा का चुनाव हार गए आपके नेतृत्व में लोकसभा में करारा हार कांग्रेस को मिली केवल एक सीट आप जीत पाए दीपक बैज जी आपको सवाल करने में शर्म आनी चाहिए.