सर्व समाज की समृद्धि हम सब का संकल्प - किरण देव
सर्व समाज की समृद्धि हम सब का संकल्प - किरण देव
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने विंध्य समाज के आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की समृद्धि का संकल्प हम सब का संकल्प है। भारतीय जनता पार्टी सदैव सर्व समाज की प्रगति की चिंता करती है। यह एक अच्छा अवसर है जब विंध्य समाज के लोगों के बीच हम बैठकर इस विषय पर चर्चा करें और यह विषय हमारे लिए उत्सव का विषय है कि आज रीवा से रायपुर के लिए हवाई सेवा शुरू हुई है और यह सेवा हम सबको मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ जोड़े रखेगी । मेरे लिए यह पल भावनात्मक भी है। मेरी पढ़ाई रीवा में हुई है। मेरा बाल्यकाल रीवा में ही बीता है उस समय को जब मैं याद करता हूं तो मैं भी सबके बीच खुद को पाता हूं।
हवाई सेवा शुरू होने से इसका लाभ मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगी- राजेन्द्र शुक्ल
मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री (लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री) राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि रीवा से बहुप्रतिक्षित मांग थी कि वहां हवाई सेवा शुरू हो और हवाई सेवा शुरू होने से इसका लाभ मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगी। आज मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि हम सब के लिए सौभाग्य की बात जो लंबे समय से प्रतिक्षित हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है जिसका फायदा मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के नागरिकों को मिलेगा।
विधायक मोतीलाल साहू, भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री गौरव तिवारी सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
