विपक्ष महिलाओं को उनका अधिकार देने के खिलाफ
 
महिला आरक्षण जैसा गंभीर विधेयक विपक्ष को नहीं आया रास
 
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने संसद में नारी शक्ति वन्दन अधिनियम की मुखालफत करने के लिए कांग्रेस समेत इण्डी गठबंधन के दलों पर तीखा हमला बोला है। श्रीमती अवस्थी ने कहा कि देश की आधी आबादी को उसका अधिकार देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण विधेयक लाया गया था,परन्तु संसद में बहुमत की कमी के चलते यह विधेयक पारित नहीं हो पाया ।
 
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने कहा कि यह बिल देश की आधी आबादी को उसका अधिकार देने का बिल था परंतु विपक्ष ने उस आबादी को संवैधानिक अधिकार देने से वंचित कर दिया। विपक्ष द्वारा इस विधेयक के विरोध में मतदान करना और बिल को पारित होने से रोकना दुर्भाग्यजनक है और यह स्पष्ट करता है कि विपक्ष पूर्णतः महिला अधिकारों के खिलाफ खड़ा है। श्रीमती अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सरकार ने एक स्वच्छ एवं स्वास्थ्य मानसिकता को विकसित करने यह बिल संसद में प्रस्तुत किया। आज विपक्ष का बिल के खिलाफ मतदान करना विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता को परिलक्षित करता है।
----------------------