भाजपा सहयोग केंद्र में बघेल ने किया आवेदनों का निराकरण
भाजपा सहयोग केंद्र में बघेल ने किया आवेदनों का निराकरण
रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) मे शुक्रवार को प्रदेश के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने सहयोग केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जन की समस्याओं और आवेदनों का निराकरण किया। सहयोग केंद्र में शुक्रवार को 40 आवेदन आए थे। इस दौरान सहयोग केंद्र प्रभारी वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने तथा आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई मौजूद रहे।
