बारिश के चलते धान खरीदी प्रभावित हो रही है। इसके चलते धान खरीदी लगभग 15 दिन बन्द करनी पड़ रही है। जिन किसानों को टोकन मिले हैं वे भी रद्द हो गए हैं। ऐसी परिस्थिति में मुख्यमंत्री जी से मांग करते हैं कि  धान खरीदी की तारीख 15 दिन बढ़ाई जाय और जिन किसानों के टोकन रद्द हुए हैं उनके धान प्रथमिकता से खरीद कर अनिश्चितता के वातावरण को समाप्त करने का कष्ट करें : संदीप शर्मा भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी