रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा है की दंतेवाड़ा की एक कांग्रेस नेत्री के समाज कल्याण बोर्ड में हुए नियुक्त होने पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस महिला नेत्री की नियुक्त का यूपी से क्या रिश्ता है यह सब जानते हैं।उन्होंने कहा कि इस नियुक्त को लेकर कांग्रेस में असंतोष की स्थिति है, बस्तर में चर्चा है कि इस नेत्री का पैराशूट लैंडिंग हुआ है। वैसे जिस तरह इन्हें आवास से लेकर राज्य व जिला स्तर पर सुरक्षा मुहैय्या कराई गयी है, यह केवल सत्ता के आनंद का एक जारिया ही है। 
 
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि यूपी पुलिस ने इस कथित समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य कल्पना सिंह के पति को गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार इनके पति के ऊपर 16 मामलों में नामजद रिपोर्ट दर्ज है, फिलहाल ये जमानत पर हैं। उन्होँने कहा कि उक्त महिला नेत्री का यूपी कनेक्शन सर्विदित है। यूपी वाली दीदी के दवाब के कारण ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार चुप है। जिसकी नियुक्ति के लिये यूपी वाली दीदी के कार्यालय से फोन कर दबाव बनाया जाता रहा है। यही कारण है कि राजधानी रायपुर से जगदलपुर व दंतेवाड़ा में उनको बंगला आंबटित कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अब भी नियुक्ति को लेकर लगातार विवाद थम नहीं रहा है। महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती राजपूत ने कांग्रेस की सरकार से मांग की है कि इस महिला नेत्री को तत्काल उनके पद से हटाकर उनके प्रदान कि गई सुविधा व सुरक्षा, बंगला, गाड़ी में आये खर्चें का भरपाई की जानी चाहिये।