रायपुर 08जनवरी 2022, 
यशस्वी प्रधानमंत्री आ.श्री नरेन्द्र मोदी जी 06 जनवरी के पंजाब दौरा की सुरक्षा के साथ पंजाब की काग्रेस सरकार द्वारा षड्यंत्र हम सब को झकझोर दिया, ईश्वर की कृपा और करोड़ो देशवासियों की दुआओ से षड्यंत्र विफल हुआ और प्रधानमंत्री जी बच गये।भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा  प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना लिये छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध सूफी संत हजरत सैयद शेर अली आगा रहमतुल्लाह अलैह मोतीबाग चौक स्थित दरगाह में चादरपोशी कर दुआएं की गयी,इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश कार्यालय सह मंत्री छगनलाल मुन्दड़ा,दरगाह के सज्जाद नशीन मो.नईम रिजवी अशरफी साहब,मौलाना जहरुद्दीन रिजवी,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.सलीम राज,मिर्ज़ा एजाज बेग,युनूस कुरैशी,असगर अली,सैयद रजा,याकूब मेमन, गुलाम गौस,इसराइल खान,फैज खान,इसराइल अशरफी,अमजद खान सहित अनेक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं  कार्यकर्तागण उपस्थित हुए! 
 
  ( डाॅ सलीम राज)          
        प्रदेश प्रभारी 
    भारतीय जनता पार्टी      
     अल्पसंख्यक मोर्चा