रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने राज्य सरकार के प्रवक्ता तथा कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया द्वारा रोजगार के मुद्दे पर दी गई सफाई को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा है कि सरकार रोजगार का ब्यौरा दे, लफ्फाजी न करे। उन्होंने कहा कि चौबे जी झूठ न  बोले। 
 
  प्रदेश भाजपा प्रवक्ता  संजय श्रीवास्तव ने राज्य सरकार को चुनौती देते हुए कहा
 
14580 शिक्षकों की भर्ती अब तक पूरी नही हुई उसमे 6 हज़ार से ज्यादा अभ्यर्थी आज भी भटक रहे है।
 
 
हज़ारो की संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारियो को निकाला गया है।
  
सब इंस्पेक्टर भर्ती प्रकिया जो रमन सरकार में पूर्ण हो चुकी थी उसे निरस्त करके उन्हें बेरोजगार बना दिया गया।
 
20 हज़ार महिला स्व सहायता समूहों से रोजगार छीना गया जिसे 5 लाख लोग प्रभावित हुए।
 
 200 फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट के माध्यम से रोजगार देने का वादा था आज तक 2 यूनिट नही लगी।
 
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जनता को गुमराह करने की जो कोशिश एक रोज की गई, वही मंत्रियों के मार्फत दूसरे दिन भी की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बाकी बचे मंत्रियों, संसदीय सचिवों, निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग के तमाम पदाधिकारियों को भी सच्चाई पर परदा डालने के लिए तैनात कर दें तब भी इस सत्य को झुठलाया नहीं जा सकता कि भूपेश बघेल की चौपट राजा सरकार ने युवा सपनों को चकनाचूर कर दिया है।
 
 
  प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झूठ बोलने के लिए सरकार के प्रवक्ता मंत्री रविन्द्र चौबे के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया की ड्यूटी लगा दी। अगर भरोसा है तो स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को भी झूठ बोलने की मशीन बना कर दिखाएं। क्या भाजपा की यह चुनौती मुख्यमंत्री बघेल स्वीकार करेंगे?