भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन बने मंत्री, छत्तीसगढ़ भाजपा में हर्ष
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़  ने प्रदेश भाजपा संगठन के सह प्रभारी बिहार के बाकीपुर विधानसभा से विधायक नितिन नबीन को नीतीश कुमार जी की भाजपा नीत गठबंधन सरकार में बिहार राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री के रूप में शपथ लेने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन को शुभकामना देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक दृष्टिकोण से प्रदेश के सहप्रभारी के रूप में और अन्य दायित्वों में कुशलतापूर्वक कार्य करने संगठन को मजबूती प्रदान करे जैसे महत्व जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले नितिन नबीन को बिहार राज्य के मंत्री के रूप में नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। निश्चित रूप से बिहार राज्य के विकास के लिए बिहार की जनता के हित में पार्टी के लक्ष्य अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक के लिए बिहार सरकार कार्य करेगी जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रभारी नितिन नबीन महत्वपूर्ण भूमिका मंत्री के रूप में निभायेंगे। यह छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार के लिए हर्ष का विषय है। छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार की ओर से हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।