रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि  प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस पर अंकुश लगाने के बजाय सत्ता के मद में मस्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री के निवार्चित क्षेत्र के जिले दुर्ग में महिला उत्पीड़न के मामले में प्रदेश में दूसरे पायदान पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न को रोकने के बजाय प्रदेश सरकार अपराधियों को छूट रखे है तभी तो अपराधी बेखौफ होकर दुष्कर्म, हत्या एवं घर में घुसकर छेड़छाड़ जैसे जघन्य घटना को अंजाम देते है।
 
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में ही महिला संबंधी अपराध के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे है। दुर्ग जिला इस मामले में दूसरे स्थान पर एवं साथी ही दुर्ग के कई थानों में तो महिला विवेचक ही नही है। पुलिस प्रशासन भी इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश के गृह मंत्री मौनी बाबा का रूप धारण कर चुप बैठे हुए है। उन्होंने  कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृृह मंत्री को इन अपराध को रोकने हेतु उचित कदम उठाना चाहिए एवं पुलिस प्रशासन को पट्रोलिंग बढ़ाने का आदेश देना चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।