रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा का प्रचण्ड विजय को कांग्रेस मुक्त भारत पर भाारतीय जनमानस की मुहर बताते हुए कहा है कि विरोधी दलों को अब देश के जनमाानस के मिजाज़ को समझने की चेष्टा करनी होगी। जाति-पाँति, साम्प्रदायिक तुष्टिकरण, व्यक्ति-विरोधी राजनीति के दुष्चक्र के सहारे अपने सत्तावादी एजेंडे पर काम करने के दिन लद गए हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि सर्वतोमुखी विकास, जनकल्याण, राष्ट्रवाद, नागरिक सुरक्षा, सम्मानपूर्ण जीवनयापन के अवसर, माफ़ियाराज के आतंक का अंत, सुशासन, सर्वधर्म समभाव जैसे मुद्दे ही चैतन्य जनमत का निर्माण करते हैं और चार राज्यों में भाजपा की शानदार वापसी इस राजनीतिक सत्य को प्रस्थापित कर रही है।