भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रय नारायण चंदेल, भूपेंद्रसिंह सवन्नी और किरण देव ने कहा कि भाजपा ने भारतीय राजनीति की दशा और दिशा में जो सकारात्मक बदलाव लाया है, उसी का नतीजा है कि भाजपा अपने बेहतर प्रदर्शन के सहारे लगातार जन-विश्वास अर्जित कर सत्ता में वापसी कर रही है। ये चुनाव नतीजे भाजपा के लिए उत्साहजनक हैं और भाजपा जनादेश को पूरे विनम्र भाव से शिरोधार्य करती है। पंजाब में पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षानुरूप नहीं होने पर भाजपा महामंत्रियों ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता न जीत में मस्त होते हैं और न ही हार में पस्त होते हैं। परिश्रम और पुरुषार्थ करके पार्टी के कार्यकर्ता कभी दो सांसदों वाली भाजपा को आज देश के सबसे बड़े सत्ताधारी राजनीतिक दल के रूप में खड़ा कर सकते हैं तो अगले चुनााव तक यक़ीनन पंजाब में भी भाजपा प्रभावी भूमिका में नज़र आएगी।