भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव जी के छत्तीसगढ़ आगमन पर  केंद्रिय मंत्री रेणुका सिंग द्वारा बजरंगी प्रसाद के छत्तीसगढ़ आगमन पर अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल के नेतृत्व में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ द्वारा विमानतल  पर ज़ोरदार स्वागत किया गया। स्वागत में ज़िलाध्यक्ष गज्जू साहू प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास नरेश नामदेव अनुराग पांडे रामेश्वर पटेल समेत किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। श्री बजरंगी प्रसाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ के प्रथम प्रवास पर आये हुए है।