रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश  मीडिया प्रभारी डॉ किरण बघेल ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से नित नए-नए असफलता के रिकॉर्ड बनाये जा रहे हैं। भ्रष्टाचार के नए-नए आयाम गढ़े जा रहे हैं, और प्रदेश की जनता को लगातार ठगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार सत्ता के नशे में इतने चूर हो गए हैं कि वे अपने दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ऐसा ही एक मामला दंतेवाड़ा जिले में आयोजित निर्धन कन्या के विवाह में देखने को मिला जब एक सरकारी कर्मचारी दंपत्ति को विवाह में शामिल किया गया। 
 
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए इस निर्धन कन्या के विवाह में सरकारी दंपत्ति के साथ शादीशुदा जोड़ों को भी शामिल किया गया। जबकि निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत इस विवाह में सरकारी कर्मचारियों एवं पहले से शादीशुदा लोगों को शामिल नहीं किया जाता है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार तो केवल अपने दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकती है। भ्रष्टाचार के मामले में प्रदेश की कांग्रेस सरकार नए नए रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं और शासकीय अमला इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए प्रदेश सरकार का पूर्ण सहयोग नियम विरुद्ध जाकर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के मामले में तो प्रदेश सरकार फिसड्डी साबित हुई है लेकिन अब निर्धन कन्या विवाह में इस तरह के कारनामे करके एवं अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार इतने नीचे तक गिर सकती है यह किसी ने सोचा नहीं होगा।
 
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मीडिया  प्रभारी ने कहा कि दंतेवाड़ा जिले की मेंडका डोबरा मैदान में निर्धन कन्या विवाह योजना के तहत शादी समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें 351 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया था जिसमे कटेकल्याण ब्लॉक के बड़े गुड़डा सेक्टर से शासकीय कर्मचारी को जो कि वन विभाग के कर्मचारी हैं एवं दुल्हन स्वास्थ्य विभाग में काम कर रही है को विवाह में शामिल किया गया, जो की शासकीय कर्मचारी है प्रदेश सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए एवं लक्ष्य को पूरा करने के लिए इस तरह की कार्य कर रही है।