नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में व्यापक जनसंपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के समर्थन की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया है। हर तरफ भ्रष्टाचार हो रहा है, प्रदेश में माफिया राज कायम हो गया है। हमेशा की तरह कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचार के साथ वाली यह कहावत पूरी तरह से सत्य साबित हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ को तब जिला बनाने की बात करते हैं जब चुनाव का वक्त आता है। झूठ बोलने में महारत हासिल कर चुके भूपेश बघेल केवल सत्ता के आनंद में मस्त हैं।
 
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रदेश को ठगने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब खैरागढ़ की जनता को फिर से ठगने के अभियान में जुटे हैं। उन्हें खैरागढ़ की याद केवल चुनाव के समय ही आता है बाकी समय वे तो सत्ता के नशे में मस्त रहते हैं। उन्होंने व्यापक जन संपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के समर्थन करने की अपील की।