भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री  व वरिष्ठ विधायक नारायण चंदेल ने आरोप लगाया है कि खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस घर-घर शराब बांटकर चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। कांग्रेस का यह कृत्य कर रही है जब नवरात्र का पर्व है। कांग्रेस चुनाव में अपने पराजय को देखते हुए धन-बल का इस्तेमाल कर चुनाव जीतना चाहती है। लेकिन इसे खैरागढ़ की जनता भलीभांति समझती है। महामंत्री चंदेल ने कहा कि इस पूरे मामले में जिला प्रशासन कांग्रेस की बी टीम के रूप में कार्य कर रही है। यह किसी से छिपा नहीं है कि खैरागढ़ के कई वन मंडल अधिकारी सरेआम कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं जिसे तत्काल खैरागढ़ से हटाया जाना चाहिए।डीएफओ द्वारा किए जा रहे कृत्य की शिकायत केंद्रीय चुनाव आयोग से किया गया है।