खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने खैरागढ़ शहर मंडल में व्यापक जनसंपर्क किया।उन्होंने इस दौरान कहा कि हमें जनता से व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। हमारी जीत सुनिश्चित है।भाजपा हमेशा जनता के विश्वास पर खरी उतरने वाली पार्टी है और हम जनभावना के मुताबिक पुरे प्रदेश के साथ राष्ट्र को मजबूत करने में जूटे हैं। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल का खैरागढ़ शहर के पिपरिया वार्ड नंबर एक व दो ,लालपुर,टीकरापारा,मोंगरा सहित कई वार्डों में जनसम्पर्क में हिस्सा लिया।