भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि खैरागढ़ में होने वाले चुनाव में कांग्रेस की पराजय निश्चित है। कांग्रेस ने हमेशा खैरागढ़ की जनता के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस ने कभी भी खैरागढ़ के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। जिसके लिए वहां के विधायक देवव्रत सिंह प्रयासरत रहे हैं। लेकिन उनकी भी अनसुनी की जाती थी। अब स्व. देवव्रत सिंह के नाम पर ही कांग्रेस राजनीति कर रही है। जिसे खैरागढ़ की जनता समझती है।