प्रदेश महामंत्री व वरिष्ठ विधायक नारायण चंदेल ने पत्रकारों से चर्चा करते कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मजबूत संकल्प के साथ विजय खैरागढ़ के अभियान में जुटे हुए हैं।
हम अपने संगठन के पांचों मंडल के सभी शक्ति केंद्रों व मतदान केंद्रों तक  पहुंच कर मतदाताओं से भाजपा के लिए समर्थन के लिए अपील किया हैैं।जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है ।हमारी जीत निश्चित है।
हम अपने 68 शक्ति केंद्र व करीब 291 मतदान केंद्र तक पहुंचने में सफल हुए हैं। हम करीब 2,16540 मतदाताओं तक हमारे प्रत्याशी कोमल जंघेल जी के लिए अपील करने में सफल हुए हैं। हमारी प्रमुख सभाएं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी , प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जी, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल जी ,केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते , नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी, चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख जी, सांसद राम विचार नेताम, सांसद संतोष पांडेय,सांसद अरुण साव, सांसद विजय बघेल, शिवरतन शर्मा जी,राजेश मूणत,केदार कश्यप पूर्व सांसद अभिषेक सिंह सहित प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, विक्रांत सिंह व हमारे प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी,किरण देव सहित सभी सह प्रभारी, सभी स्टार प्रचारक ,पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी व मोर्चो के पदाधिकारियों सभी ने प्रचार में हिस्सा लिया। 
हमारे प्रमुख स्टार प्रचारकों की  करीब 14 सभाएं हुई।उन्होंने  कहा कि कांग्रेस ने धन-बल का उपयोग किया है प्रशासन की भूमिका संदिग्ध रही है और जिस तरीके से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार चुनावी अभियान में अपना अधिक समय दे रहे है। देश के किसी ही मुख्यमंत्री ने आज इतना समय किसी भी चुनाव नहीं दिया, जितना उन्होंने दिया है। उनके चेहरे पर हार के डर को पढ़ी जा सकती है। हर मोर्चे पर हर वर्ग उनसे नाराज हैं ,और हमारी जीत सुनिश्चित है।जिस तरह से जनता ने हमे समर्थन किया है। प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल ने सभी सहयोग लिये  आभार है।