भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने मतदान के एक दिन पूर्व डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लेकर भाजपा को समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा खैरागढ़ को लेकर संवेदनशील रही है। मनमानस का भावना हमारे साथ सीधा जुड़ा हुआ है। जो परस्थितियां इस समय खैरागढ़ में निर्मित हुई है उनको करारा जवाब देने का सही वक्त है। एक जुट होकर हमें खैरागढ़ की जनभावनाओं से जो लोग खेल रहे है वह बेहद ही निंदनीय है और हमारे भावनाओं के साथ जो सियासी झूठे वादे किए जा रहे है इसे खैरागढ़ की जनता भलिभांति समझती है। भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने क्षेत्रवासियों से समर्थन की अपील करते हुए उनके भरोसा पर हमेशा की तरह कायम रहने की बात कही।
 
भाजपा वरिष्ठ विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार चुनाव जीतने के लिए धन-बल का उपयोग कर रही है। कांग्रेस को पता है कि उनकी हार तय है इसलिए चुनाव में झूठे वादे करके जनता को फिर से भ्रमित करने में कांग्रेस पार्टी व प्रदेश सरकार लगी हुई है। भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल की जीत तय है। 
 
भाजपा प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, भूपेन्द्र सवन्नी, किरण देव ने खैरागढ़ की जनता से भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की विफलता को बताया और खैरागढ़ में फिर से कमल खिलाने का संकल्प लिया।
 
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, केदार कश्यप, संजय श्रीवास्तव, अनुराग सिंहदेव ने कहा कि खैरागढ़ की जनता को हमेशा ठगने वाले कांग्रेस पार्टी बताए कि खैरागढ़ में विकास के नाम पर क्या-क्या कार्य किए है। केन्द्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले 5 किलो ग्राम अतिरिक्त चावल को खाने वाली यह भ्रष्ट सरकार गरीबों को अन्न को भी खा गया। झूठे वादे करके सत्ता पाने के बाद अब तक उन सभी वादों को साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं किया है। हर वर्ग को छलने वाली सरकार को खैरागढ़ की जनता इस चुनाव में जवाब देगी तथा भाजपा प्रत्याशी को जीत हासिल होगी।
 
भाजपा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य मोती राम चंद्रवंशी व केदारनाथ गुप्ता ने खैरागढ़ की जनता से भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को समर्थन करने की अपील की। प्रदेश मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि झूठ की राजनीति करने वालों को खैरागढ़ की जनता करारा जवाब देगी । प्रदेश के युवाओं को बेरोगजारी भत्ता देने का झूठा वादा करके पहले ही प्रदेश के युवाओं के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। इसका जवाब युवा जरूर देंगे।