सासंद व ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता ने भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने कथित छत्तीगढ़िया वाद के चेहरे को सबके सामने पेश कर छत्तीसगढ़ की जनता को छल रहे हैं जिसे उजाकर करने की जरूरत है। जब राज्यसभा का चुनाव होने की बात आती है तब बाहरी प्रत्याशियों को कांग्रेस अपना उम्मीददार बनाती है लेकिन एक समय राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने लेखराम साहू को प्रत्याशी बना था तब कांग्रेस की जीत की संभावनाएं शून्य थी और अब जब पिछड़े समाज से किसी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने की बात आई तो प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौन रहते है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा 70 प्रतिशत पिछड़ा समाज के सदस्यों को प्रत्याशी बनाकर पिछड़ों की हितैषी होने का प्रमाण दिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की 8 साल सफलताओं को व प्रदेश की कांग्रेस सरकार की साढत्रे तीन असफलताओं को मोर्चा के बीच ले जाने की आवश्यकता है। 
 
बैठक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि प्रदेश की सभ जिलों मे पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर प्रदर्शन किया जिसे व्यापक जनसमर्थन मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 वर्ष केन्द्र सरकार के पूर्ण होने पर 15 दिनों की कार्य योजना बनाई गई है। 5 जून को मोर्चा पूरे प्रदेश में केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर अभियान चलाएंगे। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक हम पहुंचकर कहा कि छत्तीसगढ़ में हम भाजपा की सशक्त सरकार जरूर बनाएंगे। 
 
बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि भाजप के लिए ऐतिहासिक दिन है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजना सब तक पहुंच रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कारण राज्य में विकास कार्य थम गया है। राज्यांश नहीं देने के कारण केन्द्र की योजनाओं का संचालन नहीं हो रहा है। बैठक को मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री डाॅ. खिलावन साहू व आभार प्रदर्शन महामंत्री भरत वर्मा ने किया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद थे।