भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश में बढ़ते अनाचार व महिला सुरक्षा के मामले को लेकर राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके से 14 जुलाई को दोपहर 03 बजे मुलाकात करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित सांसद, विधायक व भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में लगातार अनाचार व अपराध के मामले बढ़ते जा रहे है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। इन्हीं बातों को लेकर राज्यपाल से मुलाकात कर हम प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था की मांग करेंगे।