रायपुर।  भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में समर्थन प्राप्त करने के लिए आ रही हैं।  द्रौपदी मुर्मू  जी  प्रातः 8:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आएंगी। सर्व प्रथम द्रोपदी मुर्मू एयरपोर्ट से रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए पहुंचेंगी  । तत्पश्चात वे छत्तीसगढ़ के सांसदों तथा विधायकों  से बेबिलोन इंटरनेशनल होटल मे मुलाकात करेंगीं। इस मुलाकात के बाद द्रौपदी मुर्मू भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।