रायपुर। भारत की प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति चुने जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति चुनाव के सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित सभी वरिष्ठ भाजपा और एनडीए नेताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि देश ने इतिहास में पहली बार आदिवासी समाज की महिला को अपना संवैधानिक प्रमुख चुना है। जनजाति समाज इस बात को सदा याद रखेगा कि की जनजाति समाज से एक महिला को देश के सर्वोच्च पद पर बिठाया गया है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज का दिन भारत के लिए उत्सव का दिन है व पूरे भारत सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में रहने वाले जनजाति समाज के लिए एक यादगार व गौरवशाली दिवस है। भारत ने विश्व की सम्पूर्ण आदिवासी बिरादरी को संदेश दिया है कि भारत का राजनीतिक नेतृत्व सबका विकास, सबका साथ, सबका विश्वास के ध्येय पर चलता है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सोचती है और उसे क्रियान्वित करती है। आदिवासी विरोधी ताकतों ने न केवल आदिवासी समाज का अपमान किया बल्कि मातृशक्ति का अनादर करने से भी नहीं चूके। देश ने ऐसी ताकतों को उनकी हैसियत बता दी है। 
 
श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर, जशपुर, नारायणपुर, बस्तर बिलासपुर, रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में विशेष रूप से जनजाति समाज व आमजनों ने रैलियां निकाली । ढोल नगाड़ों के बीच मिठाई वितरण का कार्यक्रम हुआ साथ ही इस अवसर पर सभी ने खुशी जाहिर की।
 
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, सांसद सरोज पाण्डेय, मोहन मंडावी, सांसद गोमती साय, सुनील सोनी, सांसद विजय बघेल, सांसद अरुण साव, सांसद संतोष पाण्डेय, चुन्नीलाल सहित, वरिष्ठ नेता श्री नंद कुमार साय, बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, अजय चंद्राकर, शिव रतन शर्मा, नारायण चंदेल, केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी, महेश गागड़ा,  गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक ननकीराम कंवर, पुन्नू लाल मोहिले, रजनीश सिंह, सौरभ सिंह, रंजना साहू, डमरूधर पुजारी, प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, किरण देव, अमित साहू, अखिलेश सोनी, श्याम बिहारी जायसवाल, शालिनी राजपूत, विकास मारकाम, नवीन मार्कंडे, आरिफ़ खान सहित समस्त भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है।