रायपुर। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जी  भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के सभी मोर्चा प्रभारी, अध्यक्ष व महामंत्रियों की बैठक मे शामिल हुए । बैठक के पहले सत्र में उन्होंने सभी से परिचय प्राप्त किया उसके उपरांत संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल जी का सभी पदाधिकारियों को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री किरण देव सहित मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहें।

<img alt="" data-cke-saved-src="" src="" https:="" i.ibb.co="" c2gs1tn="" whats-app-image-2022-08-04-at-6-28-26-pm-1.jpg"="">