भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नलीनिश ठोकने ने कहा कि विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के भाजपा विधायकों पर दिये बयान पर पलटवार करते हुए कि विकास उपाध्याय कांग्रेस के भ्रमकारी दस्ता के सदस्य हैं और इस बात की उन्हें प्रशिक्षण दी गयी है कि भ्रम कैसे फैलाना है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है तो अपनी नाकामी को छिपाने के लिये भ्रमकारी दस्ता के सदस्य कुछ भी कह जाते हैं। जिसे लेकर कोई  भी गंभीर नहीं है।उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा प्रदेश के सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन से कांग्रेस पुरी तरह से विचलित है। इसी खीज में विधायक उपाध्याय कुछ भी कह रहे हैं।कांग्रेस प्रदेश में जनता का विश्वास पुरी तरह से खो चुकी है। प्रदेश में कांग्रेस को लेकर जिस तरह से आक्रोश है व कांग्रेस के घोषणा पत्र में बातें कही गयी थी उसे पूरा करने में नाकाम कांग्रेसियों के पास कोई जवाब नहीं है।कांग्रेस के 71 विधायकों होने बाद भी जो अविश्वास का भाव है जो किसी से छिपा नहीं है। विधायक उपाध्याय को पहले अपने घर को देखना चाहिये।