भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव में भाजपा कार्यकर्ताओं पर दुर्भावनापूर्ण पुलिसया कार्रवाही की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश पुलिस की कार्रवाई निष्पक्ष नहीं है। लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित आन्दोलन में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करके पुलिस ने दमनकारी कदम उठाया है। प्रदेश की पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने में असफल हो चुकीं है। अब तो लगने लगा है कि पुलिस हेडक्वाटर कांग्रेस भवन हो गया है। पीसीसी का मतलब ही प्रदेश पुलिस कमेटी हो गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे का बयान आया है कि इस तरह की कार्रवाई होती रहती है। सरकार के मंत्री के लिए एफआईआर होना मामूली बात है  तो क्या छत्तीसगढ़ के अपराधियों के लिए भी ये लागू होता है?यह तय है कि सारी कार्रवाई एकतरफा पुलिस के कुछ अधिकारियों ने केवल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वामीभक्ति में किया है। उन्हें ध्यान रखना चाहिये कि लोकसेवक भी राजनैतिक दल के कार्यकर्ता के तौर नहीं होना चाहिये। इसका हम सही समय पर करारा जबाव देंगे। भाजपा प्रवक्ता श्री सिंहदेव ने कहा कि पुलिस में कन्टेनर व कंरट का उपयोग करके भय का वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया है। इसके साथ ही कई तीनों के हल्ला बोल कार्यक्रम के नाम पर आम लोगों को भी परेशान किया गया है। हमारे कार्यकर्ताओं के साथ एकतरफा कार्रवाई पुलिस ने कांग्रेस के अपने आकाओं के इशारे पर किया है।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में भाजपा को लेकर कुछ भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। जो बेहद ही दुखद है। हमारी  लड़ाई अन्याय खिलाफ जारी रहेगा। भाजपा के निर्दोष कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करके पुलिस के वाहवही लुटने में लगी है। जिसका हम हर मोर्चे पर जवाब देंगे।