रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को झारखंड से आये झामुमो-कांग्रेस विधायकों के ख़िलाफ़ मोर्चा खोला। भाजयुमो कार्यकर्ता भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के नेतृत्व में दोपहर 3  बजे नया रायपुर स्थित होटल जहाँ विधायक ठहरे हैं पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच भाजयुमो कार्यकर्ताओं को बेरिकेट लगा कर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का आरोप हैं कि झारखंड में अराजकता का वातावरण हैं बेटियां सुरक्षित नहीं हैं उन्हें पेट्रोल डाल कर बेखौफ जलाया जा रहा हैं और झारखंड के विधायक छत्तीसगढ़ में पिकनिक मना रहे हैं। भाजयुमो का आरोप हैं कि जिस कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में शराबबंदी का वादा किया था, वह यहाँ झमुमो-कांग्रेस विधायकों को शराब पिला रही है। भाजयुमो के विरोध प्रदर्शन और नारेबाज़ी के बीच पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और राखी थाने ले गयी।