रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव एव नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल के दौरे से कांग्रेस में  हड़कम्प मचा है।
कांग्रेस  के नेताओं के पेट में  दर्द होने लगा है। कांग्रेस के नेता एवं मंत्री गण  उल जुलूल  बयान देने लगे है जिस का रुझान समय-समय पर आते रहा श्री  ठाकुर ने मंत्री भगत के बयान कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासियों का सम्मान नहीं करती चाटुकारिता से प्रेरित है।
देवलाल ठाकुर ने कहा  बात आदिवासियों की सम्मान की तो भारतीय भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी समाज को जो  सम्मान दिया वो  कांग्रेस ने 70 सालों में भी नहीं दे सकी आदिवासी समाज की महिला  को भारत देश के सर्वोच्च शिखर पद पर सुशोभित कराया जिसके बारे में कांग्रेस ने 70 साल तक सोचा तक नहीं ऐसे में कांग्रेस के लोग क्या सम्मान की बात करते हैं जब-जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रही है तब तब आदिवासियों का अपमान हुआ है कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा है।
 इस प्रदेश में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी तो आदिवासियों को 32% आरक्षण दिलाया लेकिन कांग्रेस की सरकार आते ही महज 4 सालों के अंदर वह आदिवासियों का आरक्षण 12% घटा दी क्या यही आदिवासियों का सम्मान है?
 इतना ही नहीं इस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आदिवासी परिवार के तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के लाभांश के करीब 900 करोड़ रुपये जो सरकार के पास जमा है जनजाति क्षेत्रों में खर्च होना था वह नही हुआ प्रदेश की कांग्रेस सरकार आदिवासी हितेषी होने का ढोंग करती है।
जब इस प्रदेश में हाथियों द्वारा कुचलकर कोई आदिवासी मारा जाता है तो उसे महज नाम मात्र  का मुआवजा देते हैं और इस प्रदेश के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में जाकर 50 50 लाख रुपया का मुआवजा देते हैं क्या ऐसा कर कर इस प्रदेश के मुख्यमंत्री आदिवासियों के साथ न्याय कर रहे हैं।
 छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस सरकार से जवाब चाहती है।