भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण साव व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल जी के दौरे का विवरण
- दन्तेवाड़ा में मां दन्तेश्वरी देवी के दर्शन पूजन कर लोक मंगल की कामना की।
- स्वर्गीय मालती देवी साहू की स्मृति में संचालित सेवा कार्य में सम्मिलित हुए।
- नक्सली हमले में शहीद भाजपा कार्यकर्ता, पूर्व विधायक स्वर्गीय भीमा मण्डावी जी के घर पहुँचकर परिवार से भेंट की।
- गीदम में ब्रह्मलीन स्वामी विशुद्धानंद जी महाराज की समाधी को नमन किया। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आश्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित किया गया।
- बीजापुर में लोकदेवता बाबा चिकटराज एवं कोदई माता के दर्शन पूजन कर लोक कल्याण की कामना की।
- छत्तीसगढ़ स्कूल मध्याह्न भोजन रसोइया संयुक्त संघ में द्वारा किये जा रहे अनिश्चित कालीन हड़ताल में सम्मिलित हुए।
- बीजापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा की लोक कल्याणकारी नीति से प्रभावित होकर अनेक जनों ने भाजपा में प्रवेश किया।
इस अवसर पर दन्तेवाड़ा से बीजापुर, जगदलपुर के मार्ग में नेशलमार चौक, भैरमगढ़, जांगला, नैमेड़ चौक बड़े किले पाल, गीदम, लौंड़ीगुड़ा मुण्डागांव के साथ अनेक चौक चौराहों सार्वजनिक स्थलों पर पारम्परिक वेशभूषा व नृत्य के साथ भावभीना आत्मीय स्वागत किया गया। संवेदनशील क्षेत्र होने पर भी कार्यकर्ताओं ने उत्साह भरे वातावरण में बाइक रैली निकाली।





