रायपुर। कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को याद दिलाने एवं वादा पूर्ण करने महासमुन्द विधानसभा में गंगाजल के सम्मान में भाजपा मैदान में कार्यक्रम में गंगा पूजन, आमसभा एवं कलश यात्रा  का आयोजन पटवारी कार्यालय के सामने महासमुंद में किया गया। 
 
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं महासमुन्द लोकसभा के सांसद चुन्नीलाल साहू थे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लबरा भूपेश सरकार आम जनता से लेकर कर्मचारियों, संविदा कर्मचारी, बेरोजगारों को मासिक भत्ता, महिला स्व सहायता समूह की कर्जमाफी, निराश्रित एवं वृद्धा पेंशन 1500 रु. छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराब बंदी का वादा करके मुकर गई है। छत्तीसगढ़ में सड़कों के हालात बेहद गंभीर हैं।  गोठानों का कोई ठिकाना नहीं है। गौवंश सड़क पर है।  नरवा की भी हालत भी वैसी है। ऐसी लबरा सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। 
 
सांसद चुन्नीलाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि भूपेश सरकार अपने वादे से मुकर गई है। भूपेश सरकार ने हर वर्ग को ठगा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित 16 लाख परिवारों को बेघर कर दिया। प्रधानमंत्री नल जल योजना को लटकाकर आम जनता को शुद्ध पेयजल से वंचित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा उनके खातों में नहीं जा पा रहा है। 
 
सभा को जिलाध्यक्ष रूप कुमार चौधरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने न केवल वादा खिलाफी की है बल्कि गंगा माँ का घोर अपमान किया है। इस अपमान को छत्तीसगढ़ की जनता सहन नहीं करेगी । झूठ की बुनियाद पर सरकार चलाने वाले भूपेश बघेल की सरकार में माफिया सरकार चला रहे हैं। गांव गांव, गली गली अवैध शराब की बिक्री हो रही है। छत्तीसगढ़ में रेत माफिया का राज एवं अवैध वसूली भूपेश बघेल के संरक्षण में चल रही है। छत्तीसगढ़ उड़ता पंजाब की ओर अग्रसर है। ऐसी सरकार को जनता सबक सिखाएगी एवं आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकेगी । 
 
महासमुन्द विधानसभा के 246 बूथ से महिला कार्यकर्ता एवं चारों मण्डल से लगभग 3000 एवं जिला से 2000 महिला, पुरुष कार्यकर्ता एवं भाजपा के पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। सर्व प्रथम कलश पूजा एवं गंगा आरती की गई। सभा के संबोधन पश्चात रैली के रूप में गंगा कलश यात्रा  कर, स्थानीय विधायक के निवास कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा गंगाजल कलश सौपा गया ।कार्यक्रम में रूपकुमारी चौधरी, सांसद चुन्नीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, सह जिला प्रभारी अवधेश चंदेल, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, महासमुन्द विधानसभा प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा, बसना विधानसभा प्रभारी संदीप शर्मा, डॉ. विमल चोपड़ा, रामलाल चौहान, त्रिलोचन पटेल, प्रीतम दीवान, परेश बागबाहरा, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, संजय शर्मा, छत्तर सिंह नायक, पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रजित सिंह गोल्डी, चंद्रहास चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष गण मिनिका साहू, पवन वर्मा, योगेश्वर सिन्हा, जितेंद्र त्रिपाठी, जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य अलका नरेश चंद्राकर, जिला मंत्री धरम साहू महासमुन्द विधानसभा के चारों मण्डल अध्यक्ष गण सतपाल पाली, श्याम साकरकर, धरम पटेल, पप्पू पटेल एवं जिले के समस्त मण्डल अध्यक्ष गण, नरेंद्र चंद्राकर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कौशिल्या बंसल, निरंजना शर्मा, नरेश चंद्राकर, मोती साहू, हितेश चंद्राकर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज चंद्राकर, प्रशांत श्रीवास्तव, राजू यादव, पुष्पलता चौहान, अरुण साहू, पार्वती साहू, गोपा साहू, सुधा साहू, डिम्पल ध्रुव, करुणाकर उपाध्याय, गणेश निषाद, गोपी कन्नौजे एवं जिला व मण्डल पदाधिकारी व मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता माजूद रहे।