भाजपा किसान मोर्चा द्वारा  दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में किया गया था इस प्रशिक्षण शिविर में  भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के नेतृत्व में 42 पदाधिकारी शामिल हुए। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने बताया है कि इस शिविर में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने संगठनात्मक चर्चा करते हुए पार्टी में किसान मोर्चा के दायित्व पर प्रकाश डाला एवं अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा निर्देश देते हुए मोर्चा में महिलाओं को भी पदाधिकारी बनाने का निर्देश दिया शिविर में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रासायनिक खाद का कम प्रयोग करने तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर डाला साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने किसान मोर्चा को आह्वान किया आईटी सेल के दीपक मस्के ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सोशल मीडिया की बारीकियों से अवगत कराया इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद दिलीप घोष पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉक्टर सुकांत मजूमदार किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ शंभू कुमार,बजरंगी प्रसाद यादव किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महादेव सरकार ने भी संबोधित किया
 प्रशिक्षण शिविर में 5 राज्य छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार ,पश्चिम बंगाल ,झारखंड के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष शामिल हुए  इस शिविर में  प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर ,चंदन साहू, मनोज शर्मा एवं कुलकित चंद्रा,  प्रीतम सिंह गभेल, अनिल अग्रवाल, आकाश गुप्ता, राकेश तिवारी सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष प्रमुख रूप से शामिल हुए। उपरोक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी