भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री , व सांसद और वर्तमान में कोर ग्रुप के सदस्य श्री विक्रम उसेंडी ने कांग्रेस पर नक्सल मामलो में आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता नक्सलियों के साथ पकड़ा गए ,कांग्रेस की पोल खुल गई तो अब कांग्रेस भाजपा नेताओं के खिलाफ उल जुलूल बयान बाजी कर रही है।
श्री विक्रम उसेंडी ने कहा मुझ पर नक्सली कई बार  हमला कर चुके है उन्होंने विस्तार वार घटनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि:
उन पर तारीख
27 नवंबर 2004 सिकसोड ,कोइलीबेडा हनुमान मंदिर के पास फायरिंग हुई
7 अक्टूबर 2005 को पानावार(बांदे) में फायरिंग हुई जिससे उन्हें रात भर एक स्कूल में ही रुकना पड़ा था।
28 फरवरी 2005 सुलंगी कोइलीबेड़ा में फायरिंग
11 नवंबर 2005 गावड़ेगाव में फायरिंग जिसमे एक नागरिक की मृत्यु भी हुई। जिसमे वह जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर कोइलीबेड़ा मुख्यालय से वापिस आ रहे थे।
7 अक्टूबर 2007 को सोडे (अंतागढ़) में फायरिंग जिसमे एक सी आर पी एफ जवान शहीद हुए ।
10 अगस्त 2007 को पखांजूर मकान में ब्लास्ट
14 जनवरी 2009 को पचांगी (बड़गांव) में हमला जिसमे एक प्रधान आरक्षक शहीद और महिला आरक्षक का अपहरण किये थे।
अप्रैल 13 में केशकाल से आमाबेड़ा जाते वक्त पुल को उड़ा दिया गया था।
31 जुलाई 2013 को सुलंगी में  चचेरे भाई  जिला पंचायत सदस्य सुमंत उसेंडी की हत्या कर दी गई है।
 
22 मई 2018 को भी घोटूल बेड़ा (बर्रे बेड़ा)  निजी फार्म हाउस को ब्लास्ट से उड़ा  दिया गया।
 श्री उसेंडी ने कहा कि यह बात विधानसभा के रिकॉर्ड में है जब उन्होंने 3 फरवरी 2014 को कांग्रेस को चुनौती दी थी उनके खिलाफ किसी भी प्रकार का आरोप सिद्ध होने पर सदन से त्याग पत्र एवं राजनीति ने सन्यास ले लेंगे।कॉन्ग्रेस तब भी किसी बात को प्रमाणित नही कर पाई थी।
श्री उसेंडी ने कहा हमने  लगातार हमले झेले है कांग्रेस के नेताओ को हम पर आरोप लगाते शर्म आनी चाहिए,और ये बताना चाहिए की उनके नेता नक्सलियों को क्यों अन्य प्रदेशों के अस्पतालो में ले जा रहे है।
कांग्रेस नक्सलियों को संरक्षण दे रही है  इसीलिए झीरम घाटी हत्या कांड की रिपोर्ट को दबा रही है।
श्री उसेंडी ने कहा कांग्रेस केजी सत्यम के कांग्रेसी न होने की बात करती है जबकि विक्रम मंडावी उन पर कार्यवाही की बात कर चुके है अगर केजी सत्यम का अपहरण हुआ था तो ये बात तेलंगाना में पकड़े जाने के बाद ही क्यों सामने लाई गई उससे पहले सरकार क्यों सो रही थी?ये झूठी कहानियां अब चलने वाली नही है।