रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने प्रदेश वासियों को दीपावली पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ के जन जीवन में उजियारा आने की कामना की है।
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि दीपों का यह त्यौहार राज्य के विकास और जनता के जीवन में खुशहाली लाये। प्रदेश भाजपा  की ओर से राज्य के सभी लोगों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं समर्पित हैं।