भाजपा कार्यालय दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई, जिसमे छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हुए। बैठक का उदघाटन मा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी की गरिमामय उपस्थित में संपन्न हुआ।
 
बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव ने राज्य की कॉन्ग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश में हुए बड़े आंदोलनों जिसमे  24 अगस्त को  युवाओं के रोजगार को लेकर हुए आंदोलन, हल्ला बोल,जिसमे प्रदेश भर के युवा जुटे,9 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की उपस्थिति में हुए भव्य कार्यकर्ता सम्मलेन,प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामलो को लेकर 11 नवंबर को हुई  भव्य महतारी हुंकार रैली जिसमे प्रदेश के कोने कोने से आई महिलाओ ने राज्य की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया , सहित सभी आंदोलनों  और उसकी सफलता को लेकर विस्तार से जानकारी दी साथ ही संगठन में चल रहे सुचारु कार्यों व गतिविधियों की  जानकारी भी प्रस्तुत की।
 
बैठक में लोकसभा प्रवास,मन की बात जैसे विषयो पर  भी चर्चा हुई।केंद्रीय रेल व संचार मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया  दुनिया के 7 बड़े देशों की तुलना में भारत की  अर्थव्यवस्था ने ज्यादा तेजी से विकास किया हैं यह भारत के लिए बेहद शुभ संकेत है व केंद्र सरकार की नीतियों का परिणाम है।
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने जी 20 में भारत की अध्यक्षता में होने जा रहे  कई कार्यक्रमों की चर्चा की।
बैठक में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर जो की सुशासन दिवस के रूप मनाया जाता है कि भी विस्तार से चर्चा हुई।