रायपुर। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक कल 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे आहूत की गई है। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिलेगा। बैठक में विधि प्रकोष्ठ के  प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेशकार्यसमिति सदस्य, जिला संयोजक, जिला सह संयोजक सादर आमंत्रित है। विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में आगामी कार्य योजना के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
 
 
श्री जयप्रकाश चंद्रवंशी
प्रदेश संयोजक विधि प्रकोष्ठ छत्तीसगढ