रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक आवश्यक बैठक प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आहूत की गई जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री रामू रोहना एवं अशोक बजाज जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ..बैठक में विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने हेतु प्रदेश महामंत्री मीना झा बिहार एवं झारखंड से महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहने छत्तीसगढ़ पहुंची। महिला मोर्चा की बहनें 5 नवंबर तक छत्तीसगढ़ में रहकर विभिन्न विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक ले जाएंगे। बैठक में विभिन्न कार्य क्षेत्र का विभाजन किया गया एवं दायित्व सौंपा गया। इस दौरान श्रीमती आरती हुजूर प्रदेश अध्यक्ष, मंजू लता दुबे प्रदेश महामंत्री, सरिता पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष, मीना कुमारी, गायत्री सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रहीं।